नई दिल्ली, फरवरी 14 -- वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने भारतीय क्रिकेटरों के चोटिल होने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसकी वजह व्यस्त कैलेंडर को बताया जिसमें खिलाड़ी साल में करीब दस महीने तक खेलते हैं। बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी इन दिनों खिलाड़ियों के रिहैबिलिटेशन का केंद्र बन गया है जहां खिलाड़ी अभ्यास से ज्यादा समय रिकवरी में बिता रहे हैं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस कड़ी में ताजा नाम बन गए हैं जिन्हें कमर की चोट के कारण सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट से बाहर रहना पड़ा। चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए प्रारंभिक टीम में शामिल होने के बावजूद बुमराह अंतिम टीम से बाहर हो गए। मोहम्मद शमी 14 महीने तक चोट के कारण बाहर रहे। 1983 विश्व कप विजेता कपिल ने यहां टाटा स्टील गोल्फ पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.