पलामू, फरवरी 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के मेदिनीनगर डिवीजन के कार्यपालक पदाधिकारी ने अन्य अधिकारियों के साथ मेदिनीनगर डिवीजन कार्यालय में गुरुवार को बैठक कर फरवरी माह में राजस्व प्राप्ति के लिए ठोस निर्णय लिया है। बैठक में 10 हजार रुपए से अधिक बिजली बिल वाले बिजली उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है। 5 हजार बड़े बकाएदारों को नोटिस भेजना का योजना बनाया गया है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि मेदिनीनगर डिवीजन से फरवरी माह में 19 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य के विरुद्ध गुरुवार तक करीब एक करोड़ रुपए की प्राप्ति भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राजस्व प्राप्ति के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। मेदिनीनगर डिवीजन के अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.