नवादा, नवम्बर 27 -- सिरदला। एक संवाददाता मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की 10 हजार रुपये की राशि नहीं मिलने से बुधवार को सिरदला में हजारों जीविका दीदियां उग्र हो उठीं। जीविका कार्यालय पहुंचते ही महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख प्रभारी बीपीएम सहित सभी कर्मी कार्यालय छोड़कर भाग निकले। महिलाओं ने एरिया कोर्डिनेटर राजकुमार का पीछा कर सौ मीटर दूर रोककर जवाब मांगा। महिलाओं का आरोप है कि उनसे 50 से 100 रुपये तक लेकर फॉर्म भरे गए, लेकिन न तो ऑनलाइन किया गया और न ही फॉर्म वापस दिया गया। कई फॉर्म गायब भी कर दिए गए। दीदियों ने कहा कि वे वर्ष 2011 से जीविका से जुड़ी हैं, फिर भी उन्हें योजना से वंचित रखा गया। करीब 11 समूहों की 11 हजार से अधिक महिलाओं का दावा है कि तीन माह से आज-कल कहकर उन्हें सिर्फ टहलाया गया। उग्र महिलाएं इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.