पीलीभीत, फरवरी 8 -- पीलीभीत, संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए पूरनपुर ब्लॉक में 10 से 28 फरवरी तक सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत लगभग 3.6 लाख पात्र लोगों को आईवरमेक्टिन, डीईसी व एल्बेंडाजोल दवाएं स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में खिलाई जाएंगी। अरोग्या सभागार में हुई प्रेसवार्ता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन लक्ष्य को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। जिले के अन्य ब्लॉकों में रोग का प्रभाव कम होने के कारण इस वर्ष केवल पूरनपुर में आईडीए अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्यकर्मी के सामने ही दवा खाने की अपील की।जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि पूरनपुर ब्लॉक में 184 फाइलेरिया रोगी पंजीकृत हैं। अभियान के लिए 282 टीमें तैनात की गई हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.