शामली, दिसम्बर 2 -- जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 से 17 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर को मुरली मनोहर इंटर कॉलेज, ईशोपुर टील, 11 दिसंबर को आरएसएस इंटर कॉलेज, झिंझाना, 12 दिसंबर को लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज, बाबरी, 15 दिसंबर को बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज, खन्द्रावली, 17 दिसंबर को वी.वी. इंटर कॉलेज, शामली में रोजगार मेले आयोजित होंगे। सभी मेले प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। रोजगार मेलों में आरआर मैनपावर मैनेजमेंट सर्विस (मदरसन सूमी वायर), ऑरबेल इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्रा. लि., एकेएस जॉब्स प्लेसमेंट प्रा. लि., भारतीय जीवन बीमा निगम, होली हर्ब्स प्रा. लि., पुखराज हेल्थकेयर सहि...