औरैया, फरवरी 2 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने निर्देश दिए हैं कि जनपद, तहसील और विकासखंड स्तर के सभी अधिकारी प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से जनसुनवाई करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन का जनसुनवाई पंजिका में अंकन किया जाए और प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आवेदक को वास्तविक संतुष्टि मिल सके। सोमवार को जूम मीटिंग के माध्यम से अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता न बने, बल्कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी और कार्मिक को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपते हुए समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। साथ ही सभी अधिकारी प्रतिदिन अपने अ...