लखीसराय, सितम्बर 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कार्यपालक सहायकों के अधिकारों और हितों की रक्षा को लेकर रविवार को समाहरणालय के सामने सभी कार्यपालक सहायक एक दिवसीय धरना पर बैठ गए। इस धरना में जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यपालक सहायक शामिल हुए और सरकार तथा प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, लखीसराय इकाई के पदाधिकारियों ने किया। धरना में भाग ले रहे वक्ताओं ने कहा कि कार्यपालक सहायक लंबे समय से अपनी समस्याओं और जायज मांगों को सरकार के सामने रखते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मजबूर होकर आज उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक और उग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.