सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- पुपरी। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, उप जिला शाखा, पुपरी के तत्वावधान में आगामी 10 सितम्बर बुधवार को पुपरी डाकबंगला परिसर में प्रातः 11 बजे से संध्या 04 बजे तक रक्तदान शिविर लगेगा। जिले के थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों की जीवनरक्षा के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी रेडक्रॉस पुपरी शाखा के सचिव अतुल कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले में चार दर्जन से अधिक थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे हैं, इन्हें प्रत्येक माह एक से दो बार रक्त चढ़वाने का दंश झेलना पड़ता है। वर्त्तमान में सदर अस्पताल अवस्थित रक्त केंद्र में रक्त की कमी हो गई है। इस कारण थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के समक्ष जीवनरक्षा की समस्या उत्पन्न हो गयी है। बच्चों को समय पर रक्त नहीं मिलने से उनके जीवन पर संकट भी उत्पन्न हो सकता है। इसी परिपेक्ष्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.