अमरोहा, अगस्त 18 -- भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुट की बैठक गांव चंद नगर में जिलाध्यक्ष चौधरी जयसुख लाल गिल के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें 10 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर रणनीति बनाई गई। यह किसान महापंचायत अतरासी फ्लाई ओवर के नीचे आयोजित होगी। किसान महापंचायत में किसानों के मुद्दे व समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने महापंचायत को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक की अध्यक्षता चौधरी मेवाराम सिंह ने संचालन जिला महासचिव विनीत चौधरी ने किया। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जगदीश सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी जयसुख लाल गिल, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी चेतन सिंह,जिला महासचिव विनीत चौधरी, सुखेंद्र, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.