पटना, मार्च 20 -- बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के 13 वें दिन विधानसभा में मोबाइल को लेकर जोरदार बहस हुई। सदन में मोबाइल के इस्तेमाल पर नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया। उन्होंने स्पीकर नंद किशोर यादव से सदन में मोबाइल के उपयोग पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि जो मोबाइल लेक आए उसे निकाल दीजिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के एक वक्तव्य पर सदन में ठहागे लगने लगे। उन्होंने कहा कि ऐसे ही मोबाइल का उपयोग होता रहा तो दस साल से पहले ही धरती खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले खूब मोबाइल देखते थे। लेकिन 2019 में जान गए तो छोड़ दिया। दरअसल विधानसभा सदस्य कृष्ण कुमार मोहन मोबाइल देखकर अपनी बात कह रहे थे। सीएम नीतीश कुमार ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अपनी बात सदन में बोलिए, क्या मोबाइल देखकर बोलते हैं। यह तो प्रतिबंधित था। लेकिन आज सब लोग मोबाइल से बात क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.