नई दिल्ली, फरवरी 11 -- Delhi Chunav Natije: दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है। चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने जाट कार्ड खेला था। उन्होंने पीएम मोदी को इसे लेकर एक पत्र लिखा था। हालांकि उनकी कोशिश नाकाम रही और सभी 10 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन सीटों पर पिछले दो चुनावों में पार्टी खाता नहीं खोल पाई थी। पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा को मिले जाटों के समर्थन के लिए कई कारकों को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर पार्टी का ध्यान और कई जाट पदाधिकारियों को टिकट देना शामिल है।गांवों के प्रतिनिधियों ने भाजपा सपोर्ट का किया था ऐलान भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि जाट बहुल इलाकों में कई समस्याएं हैं, जैसे रजिस्ट्री, खस्ताहाल सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कन...