नई दिल्ली, मई 13 -- गूगल ने अपने आइकॉनिक 'G' लोगो को करीब 10 साल बाद एक बार फिर से अपडेट कर दिया है। साल 2015 में गूगल ने अपने क्लासिक लोगो को मॉडर्न टाइपफेस 'Product Sans' में बदला था। अब 2025 में कंपनी ने इसमें एक नया विज़ुअल ट्विस्ट जोड़ा है। बता दें कि अब तक जो 'G' आइकन इस्तेमाल हो रहा था उसमें चार रंग लाल, पीला, हरा और नीला अलग-अलग हिस्सों में थे। लेकिन अब यह नया लोगो चार रंगों के बीच स्मूद ग्रेडिएंट ट्रांजिशन के साथ आया है। इसमें रेड से येलो, येलो से ग्रीन और ग्रीन से ब्लू तक रंग आपस में मिलते हुए दिखाई देते हैं, जिससे आइकन पहले से ज्यादा वाइब्रेंट और मॉडर्न लगता है। यह भी पढ़ें- 43 और 55 इंच में आ गए Sony Bravia के नए गदर साउंड वाले 4K TV, घर बनेगा थिएटरकिन यूजर्स को दिख रहा नया लोगो? iOS पर Google Search ऐप के लेटेस्ट अपडेट में यह...