इंदौर, अक्टूबर 26 -- मध्य प्रदेश में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ हुई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि उसका लंबा अपराधिक इतिहास है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए अकील उर्फ नाइट्रा के खिलाफ 10 क्रिमिनल केस हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, डकैती, मारपीट और हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 10 साल की जेल के बाद भैरवगढ़ जेल से रिहा किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अकील के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसके खिलाफ कुछ केस 2012 के हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इंडियन पीनल कोड के अलावा आर्म्स एक्ट और एंटी-ड्रग्स कानून, नारकोटिक...