गिरडीह, दिसम्बर 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह के लोग पिछले 10 सालों में रविवार को सबसे ठंडे दिन का सामना किया। सुबह जब लोग नींद से जागे तो सर्दी और कोहरे का डबल अटैक रहा। तापमान 5.03 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा था, जो इस साल के साथ पिछले 10 साल में सबसे कम तापमान और ठंडा दिन रहा। इसी तरह 20 दिसम्बर 2015 को भी भयंकर सर्दी पड़ी थी और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। रविवार को ऐसे अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड रोज नए रिकॉर्ड भी बना रही है। मौसम जानकारों की मानें तो अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। रविवार को 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रही। इस कारण ठिठुरन कायम रहा। कड़ाके की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से लेकर दोपहर तक बेहद घना कोहरा छाया...