चक्रधरपुर, जुलाई 26 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर महात्मा गांधी हाई स्कूल परिसर में सरकार द्वारा प्रदत्त कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया। प्रखंड के 10 विद्यालयों मध्य विद्यालय शौण्डिक धर्मशाला, मध्य विद्यालय दंदासाई उर्दू, मध्य विद्यालय जामिद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोड़दा, मध्य विद्यालय केरा ओड़िया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जंतालबेड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोकुवाबेड़ा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पदमपुर, मध्य विद्यालय आसनतलिया, मध्य विद्यालय हथिया तथा मध्य विद्यालय उंचिबिता स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, बीआरसी कर्मी अनिल कुमार ने सभी विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.