एटा, फरवरी 15 -- एटा, यूपी बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र रविवार को मुख्यालय स्थित मुख्य संकलन केन्द्र राजकीय इंटर कालेज एटा से वाहनों में लादकर देरशाम तक 92 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में भेजे गये। प्रश्न पत्र वाहनों से भिजवाने के लिए मुख्य संकलन केन्द्र पर सुबह से शाम तक डीआईओएस डा. इंद्रजीत सिंह, एडीआईओएस सुभाष सिंह स्वयं मौजूद रहे। डीआईओएस ने बताया कि रविवार को सुबह दस बजे से राजकीय इंटर कालेज एटा से बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र 90 केन्द्रों को भिजवाये गये हैं। प्रश्न पत्र भेजने के लिए सुबह से शाम तक वाहनों को निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया गया है। सुबह से शाम तक 10 वाहनों ने 90 केन्द्रों के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के प्रश्न पत्र एवं रिजर्व प्रश्न पत्र भिजवाये गये है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए वाहन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.