रांची, जनवरी 28 -- रांची, संवाददाता। तुपुदाना थाना क्षेत्र के पुगुरू निवासी फाल्गुनी नायक को लगभग 10 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार अपनी जमीन पर दखल-कब्जा मिल गया। सिविल कोर्ट द्वारा उनके पक्ष में निर्णय दिए जाने के बाद न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। सिविल कोर्ट रांची के नाजिर जीशान इकबाल, दंडाधिकारी शाईनी तिग्गा तथा तुपुदाना थाना पुलिस के सहयोग से फाल्गुनी नायक को उनकी 17.6 डिसमिल जमीन पर विधिवत दखल-कब्जा दिलाया गया। दखल-कब्जा दिलाने के लिए उन्होंने सब-जज श्रुति सोरेन की अदालत में एग्जीक्यूशन केस संख्या 105/2023 दायर किया। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने नाजिर की टीम को जमीन से अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया। इस मामले में फाल्गुनी नायक की ओर से अधिवक्ता संजय चटर्जी और कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.