मधुबनी, अप्रैल 11 -- मधुबनी। डाकघर के विभिन्न खातों से 10 लाख रुपये के अधिक के गबन के आरोप में नगर पुलिस ने प्रधान डाकघर के डाक सहायक संजीव कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को प्रधान डाकघर से संजीव की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी के बाद डाक घर में हड़कंप मच गया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कोर्ट उप डाकघर के विभिन्न खातों से 10 लाख से अधिक की अवैध निकासी के मामले में पूर्व उप डाकपाल संजीव कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित वर्तमान में मधुबनी प्रधान डाकघर में डाक सहायक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि मधुबनी पोस्टल डिवीजन के डाक निरीक्षक गौरव कुमार ने नवंबर 2024 में संजीव पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। थानाध्यक्ष के अनुसार, विभागीय जांच में कोर्ट उप डाकघर के विभिन्न खातों से करीब 10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.