लखनऊ, जुलाई 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता मुरादाबाद में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के रखरखाव के लिए जारी किए गए 10 लाख रुपये की धनराशि का दुरुपयोग करने की आरोपी छात्रावास अधीक्षिका प्रवेश कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। बीते सात जुलाई को मामले की शिकायत समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण से छात्रों ने की थी। मंत्री के आदेश पर जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई और कार्रवाई की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस छात्रावास में रह रहे छात्रों ने मंत्री से शिकायत की थी कि यहां पर सुविधाएं नहीं मिल रहीं। शिकायतों के आधार पर ही मेरठ मंडल की उपनिदेशक सुनीता यादव को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। बीते गुरुवार को उपनिदेशक ने जांच की तो पाया कि मार्च महीने में...