जामताड़ा, सितम्बर 24 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम में जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए दो शातिर साइबर अपराधी को करमाटांड़ थाना क्षेत्र के जियाजोरी स्थित राजाबांध तलाब से गिरफ्तार किया है। पूरे मामले का खुलासा एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। उन्होंने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना के इंस्पेक्टर चंद्रमणि भारती के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अमृत कुमार राम, हीरालाल महतो, स्टेनली हेंब्रम एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल करते हुए करमाटांड़ थानान्तर्गत ग्राम सामुकपोखर स्थित रितेश कुमार मंडल के घर पर एवं जियाजोरी स्थित राजाबांध तलाब के पास साइबर अपराधियों के खिलाफ छापामारी की गई। जहां से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.