गोरखपुर, मार्च 6 -- गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार 10 लाख नए युवा उद्यमी तैयार करेगी। इसके लिए सरकार हर साल एक लाख युवाओं को उद्योग शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये का लोन दे रही है। योगी, गुरुवार को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर व बस्ती मंडल के 2500 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये का ऋण और ओडीओपी के अंतर्गत दोनों मंडलों के 2100 प्रशिक्षुओं को टूलकिट वितरित किया। सीएम ने कहा कि होली के पहले प्रदेश के युवाओं को दी जा रही सौगात उन्हें उद्यमी बनने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.