एटा, मार्च 22 -- सिम बंद हो गई और रिचार्ज कराने के बहाने साइबर अपराधी ने जानकारी लेते हुए खाते से लाखों रूपये पार कर दिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने साइबर थाना में साइबर अपराधी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना मलावन के गांव मधुपुरा निवासी रायसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 23 दिसंबर को सिम अचानक बंद हो गई। अगले दिन अपने-आप ही शुरू हो गई। इसी दौरान व्हाटस एप पर कॉल आई और बताया कि सिम बंद कर दी गई है। सिम को शुरू कराने के लिए दस रूपये का रिचार्ज करना होगा। पीड़ित ने साइबर अपराधी को डेविड कार्ड की डिटेल दे दी। इसके बाद पीड़ित की फिर से सिम शुरू हुई। पीड़ित को शक हुआ और बैंक में जाकर जानकारी की। जानकारी पर पता चला कि खाते से साइबर अपराधी ने एक बार में पांच लाख रूपये, दूसरी बार में 20 हजार रूपये पार कर दिए। जानकारी होने के बाद पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.