रांची, फरवरी 8 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल एवं शहर के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शहर के वसुंधरा कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य दुकानों, प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को ईएसआईसी के अंतर्गत मिलने वाली बीमा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देना था। बैठक के दौरान ईएसआईसी अधिकारियों ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, उनके लिए ईएसआईसी में पंजीकरण कराना न केवल अनिवार्य है, बल्कि यह कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी भी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामूली अंशदान के माध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.