दिल्ली, मार्च 26 -- आज से 40 साल पहले एक फिल्म आई थी आखिर क्यों? उस फिल्म में एक गाना था- दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया है... दिल्ली के वजीराबाद में 9वीं क्लास के छात्र के साथ उसके दोस्तों ने दुश्मन सरीका ही काम किया है। पहले किडनैप और फिर गला काटकर हत्या। फिरौती के रूप में 10 लाख रुपये भी मांगे। 15 साल के वैभव की मां अपने बेटे के वियोग में रोए जा रही है। बार-बार बेटे के उन आखिरी शब्दों को याद कर रही है। बेटे ने घर से बाहर जाने के पहले एक वादा किया था। कहा था कि वह 10 मिनट में आ रहा है। मां को क्या पता था कि 10 मिनट बोलकर जाने वाला उनका बेटा अब कभी नहीं आएगा। अब उन्हें मम्मी बोलने वाला कोई नहीं होगा। मां के न थमते आंसू दिल्ली सहित पूरे देश को रुला रहे हैं। 15 साल का वैभव मुखर्जी नगर स्थित एक स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। मिलन विहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.