मुंगेर, फरवरी 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा ईमानदार यात्रियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल द्वारा मालदा से किऊल रेलखंड पर स्टेशनों एवं ट्रेनों में नियमित एवं सघन टिकट जांच अभियान निरंतर संचालित किया गया। नतीजतन, बीते 10 माह में करीब 1.68 लाख बेटिकट व अनाधिकृत यात्रियों पर कार्रवाई की गयी, वहीं मालदा मंडल के खजाने में 11.74 करोड़ राशि राजस्व की वृद्धि हुई। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, मालदा के कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में बीते अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 की अवधि के दौरान पूरे मंडल में व्यापक स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाए गए हैं। उक्त दस माह की अवधि में...