मैनपुरी, जनवरी 10 -- थाना क्षेत्र के ग्राम बीकापुर-रामनगर मार्ग पर जेसीबी से मिट्टी डालते समय 11 वर्षीय बालक मिट्टी के नीचे दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बालक की मौत हुई तो चालक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी डाली जा रही थी। किशोर की मौत से ग्रामीण भी शोक में डूब गए हैं। घटना शनिवार दोपहर दो बजे की है। थाना क्षेत्र के ग्राम बीकापुर से रामनगर जाने वाले मार्ग पर जेसीबी से मिट्टी डाली जा रही थी। तभी वहां ग्राम बीकापुर निवासी अजब सिंह का 11 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र वहां पहुंच गया। अचानक सड़क की मिट्टी नीचे ढह गई और मिट्टी के ऊपर खड़ा पुष्पेंद्र मिट्टी ढहने से नीचे जा गिरा। वह मिट्टी में पूरी तरह से दब गया। यह देख...