बोकारो, फरवरी 7 -- बोकारो से जल्द ही बोकारो आसनसोल बोकारो मेमू ट्रेन की शुरुआत होगी। गत कई दिनों से इस ट्रेन की मांग की जा रही थी। जिसका ट्रायल रन 8 फरवरी को किया जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के अतंर्गत चलने वाली ट्रेन संख्या 63591 व 63592 का नियमित परिचालन 10 फरवरी से किया जाएगा। आसनसोल से ट्रेन संख्या 63592 बोकारो के लिए सुबह 7 बजे चलेगी जो 11.15 बजे बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं बोकारो से ट्रेन संख्या 63591 शाम 15.40 बजे आसनसोल के लिए खुलेगी। बोकारो रेलवे स्टेशन चलने के बाद यह ट्रेन राधागांव, पुंदाग, डमरुगुट्टू, गरजयपुर, चास रोड, गौरिनाथ धाम, पुरुलिया होते हुए असानसोल जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.