बस्ती, फरवरी 4 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में 10 फरवरी को यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का संभावित दौरा प्रस्तावित है। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी समेत जिले के आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का सघन निरीक्षण किया। राज्यपाल का यह दौरा इन्दिरा चैरिटेबल सोसायटी के आमंत्रण पर हो रहा है। इस दौरान वह बस्ती में 'गरिमा गृह' का भव्य उद्घाटन करेंगी। यह केंद्र ट्रांसजेंडर समुदाय के उत्थान और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बस्ती में स्थापित होने वाला यह गरिमा गृह देश का 24वां केंद्र होगा। देश में नोएडा, पांडिचेरी के अलावा बस्ती में बने गरिमा गृह में ट्रांसजेंडर को एक ही छत के नीचे कई सुविधाएं निःश...