हरदोई, फरवरी 2 -- हरदोई। जनपद में 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) मनेगा। इस दिन 1 से 19 साल तक की आयु के बच्चों को पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेन्डाजोल खिलायी जाएगी। स्वामी विवेकानंद सभागार में अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक में जिलाधिकारी अनुनय झा ने तैयारी पर चर्चा की। निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा दवा खाने से वंचित न रह जाए। बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति स्कूलों में सुनिश्चित की जाए। जो बच्चे बीमार हों या अभियान के दिन अनुपस्थित हो उन्हें 13 फरवरी को मापअप राउंड के तहत दवा खिलाई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पाण्डेय ने बताया कि साल में दो बार फरवरी और अगस्त माह में पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेन्डाजोल खिलाई जाती है। इस बार शहरी क्षेत्र एवं 17 ब्लाकों के 4,960 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों तथा 3,542...