धनबाद, फरवरी 9 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया उपर कुल्ही में रविवार को फॉरवर्ड ब्लॉक अग्रगामी महिला समिति, अग्रगामी झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक टीयूसीसी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हीरालाल शंखवार ने की। जबकि संचालन फॉब्ला के जिला महामंत्री युनुस अंसारी ने किया। बैठक में 10 फरवरी को अग्रवाल धर्मशाला झरिया में होने वाले झरिया धनबाद कतरास क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की संयुक्त कन्वेंशन की तैयारी पर विचार विर्मश किया गया। कन्वेंशन को एतिहासिक बनाने पर बल दिया गया। साथ ही निकाय चुनाव पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रदेश अध्यक्ष माफिज साहिल सहित डॉ. आबिद हुसैन, अनिल रवानी, उत्तम कुमार, फातमा खातून, रेनू स्वर्णकार, सरिता ठाकुर,मारो रजक, नूपुर दत्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.