धनबाद, जनवरी 3 -- धनबाद। लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन, मसूरी से 2025 बैच के 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन से शुक्रवार को मुलाकात की। सभी प्रशिक्षु आईएएस विंटर स्टडी टूर के तहत खनन क्षेत्र का दौरा करने धनबाद आए हैं। विंटर स्टडी टूर आईएएस प्रोफेशनल कोर्स का एक ज़रूरी हिस्सा है। इनको प्राइवेट और पब्लिक, दोनों सेक्टर के अलग-अलग संगठनों से जोड़ा जाता है और उन्हें अलग-अलग राज्यों में गुड गवर्नेंस की पहलों से भी परिचित कराया जाता है। यह उनमें एक युवा सिविल सेवक के लिए ज़रूरी चरित्र और कौशल विकसित करेगा। साथ ही उनको कॉमर्स और इंडस्ट्री, रिसोर्स तथा फाइनेंस और इकोनॉमी के सेक्टर का अनुभव देगा। प्रशिक्षु आईएएस ने जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा के साथ बेलगड़िया टाउनशिप का भ्रमण किया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.