लातेहार, जनवरी 13 -- लातेहार, संवाददाता। जिले में शिक्षा व्यवस्था पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रही है, लेकिन अब बीईईओ की भारी कमी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। जिले में कुल 10 प्रखंड हैं, जबकि नियमानुसार प्रत्येक प्रखंड में एक बीईईओ की तैनाती होनी चाहिए। वर्तमान में जिले में मात्र दो बीईईओ कार्यरत हैं, जिससे प्रशासनिक संतुलन बिगड़ता नजर आ रहा है। चंदवा, बालूमाथ, बारियातू, गारू और सरयू जैसे पांच प्रखंडों का बीईईओ प्रभार एक ही अधिकारी निर्मला हेमलता को सौंपा गया है। इनमें चंदवा और बालूमाथ जैसे बड़े और दूरस्थ प्रखंड भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि निर्मला हेमलता इससे पहले केवल सरयू और गारू जैसे अपेक्षाकृत छोटे प्रखंडों की बीईईओ थीं, लेकिन अब उन्हें पांच प्रखंडों की जिम्मेदारी निभानी होगी। शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि इतनी व...