रिषिकेष, मार्च 4 -- इंडोनेशिया समेत अन्य देशों के 51 प्रशासनिक अधिकारी मंगलवार को रानीपोखरी न्याय पंचायत पहुंचे। उन्होंने पंचायत मॉडल की जानकारियां प्राप्त कीं और पंचायत में किए गए विकास कार्यों को देखा और समझा। मंगलवार को गम्बिया, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, कंबोडिया, केन्या, तंजानिया, मॉरीशस, मेडागास्कर, इंडोनेशिया के 51 प्रशासनिक अधिकारी न्याय पंचायत रानीपोखरी पहुंचे। प्रशासक सुधीर रतूड़ी ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से पंचायत में हुए विकास के बारे में अवगत कराया। उपनिदेशक जिला पंचायत राजधिकारी मनोज तिवारी ने बताया कि 10 देशों के प्रशासनिक अधिकारी 14 दिन के प्रशिक्षण के लिए भारत आए हुए हैं। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र मसूरी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को नगर निगम, नगर पालिका, पंचा...