सीतामढ़ी, नवम्बर 27 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित विश्वनाथपुर गांव में 10 दिवसीय महावीर महाझंडोत्सव सह सीताराम नाम महायज्ञ शुरु हुई। मुख्य अतिथि डीएम रिची पांडे ने फीता काटकर झंडोत्सव का शुभारंभ किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि उप महापौर आशुतोष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार आदि मौजूद थे। मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष राकेश यादव ने डीएम को बुके देकर सम्मानित किया। वहीं समिति के सदस्य हरेराम यादव, रंजीत कुमार ने जानकी उद्भव प्रतीक चिन्ह व पूर्व मुखिया अरुण गोप ने शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। सदर एसडीओ व उप महापौर का समिति के अध्यक्ष नवीन यादव, सतीश यादव, विनय यादव व चुनचुन यादव ने बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उधर 101 फिट ऊंची झंडा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। साथ ही 24 घंटे 10 दिनों तक सीताराम नाम महायज्ञ में र...