मुंगेर, नवम्बर 18 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। दो बच्चों के साथ 10 दिनों से लापता एक फौजी की पत्नी को गंगटा थाना पुलिस ने नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि लापता हई महिला सुलोचना देवी की मां के आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन कर रही थी। महिला के दोनों बच्चों के साथ नोएडा में होने की जानकारी मिलने पर सोमवार को बरामद कर थाना लाया गया। महिला से पूछताछ कर मुंगेर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में पता चला कि महिला की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व एक फौजी से हुई थी। फौजी रांची में कार्यरत है। हाल के महीना में दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर संबंध अच्छे नहीं चल रहे हैं, जिस कारण महिला ने मायके से अपने दोनों बच्चों संग नोएडा चली गई। गौरतलब हो कि महिला सुलोचना देवी 7 नवंबर को अपने मायके रायप...