शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- लापता चचेरी बहनों का पुलिस दस दिन बाद भी सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में भी लिया लेकिन चचेरी बहनों का कोई सुराग नहीं लगा। लापता बहनों के नहीं मिलने से बसपा नेताओं एवं हिंदू संगठनों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। निजामगंज मोहल्ला निवासी संतोष कुमार की 14 वर्षीय पुत्री मधु तथा 16 वर्षीय भतीजी प्रियांशी जो राजकीय महिला इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। 29 दिसंबर की सुबह 9:30 बजे दोनों स्कूल ड्रेस में तैयार होकर कॉलेज के लिए घर से निकली थी जहां से वह लापता हो गई थी। इस मामले में एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने पुलिस एवं एसओजी को युवतियों की खोजबीन के लिए लगाया था। पुलिस ने इस मामले में लगभग आठ युवकों को पूंछतांछ के लिए हिरासत में भी लिया था लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बसपा जिला अध्यक्ष उदयवीर सिंह एवं विश्व ...