मोतिहारी, अप्रैल 18 -- तुरकौलिया,निसं। थाना क्षेत्र के एक गांव से दस दिन पूर्व अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया है। साथही पुलिस ने आरोपी एक अपहरणकर्ता को भी पकड़ा गया है। पकड़ा गया आरोपी युवक थाने के एक गांव का है। पुलिस ने बरामद लड़की को कोर्ट में 164 के बयान कराने की प्रक्रिया में लगी है। जबकि पकड़े गए आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जाता है कि अप्रैल के प्रथम सप्ताह में एक गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कुछ लोगो ने मिलकर कर लिया। मामले में अपहृत लड़की के पिता के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था। जिसमें करीब आधा दर्जन अन्य लोग नामजद अभियुक्त बनाए गए है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.