नई दिल्ली, जुलाई 22 -- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पद से इस्तीफा दे चुके हैं। सोमवार शाम उन्होंने तबीयत का जिक्र कर त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा। खास बात है कि करीब 10 पहले ही धनखड़ ने कहा था कि वह 2027 में रिटायर होने का मन बना रहे हैं। उनका कार्यकाल भी 2027 तक का ही था। फिलहाल, उनके इस्तीफे की टाइमिंग को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। धनखड़ ने 10 जुलाई को कहा कि अगर ईश्वर की इच्छा रही तो वह अगस्त 2027 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उन्होंने यह टिप्पणी जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए की थी। उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा, 'मैं सही समय पर, अगस्त 2027 में सेवानिवृत्त हो जाऊंगा। यह ईश्वर की इच्छा पर निर्भर करता है।'इस्तीफा धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में कहा, '...