प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज, संवाददाता। मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। सोमवार को बादल छाए रहे और हवाएं चलती रहीं। सुबह बूंदाबादी हुई और शाम को भी शहर के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से उमस भी बनी रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो गया। लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से गर्मी के तेवर नरम पड़ गए। वहीं पिछले 10 दिनों में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। 14 जून को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस था वहीं सोमवार को 32 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज छह डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को गरज-चम...