नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली की भाजपा सरकार अपने एक वर्ष आगामी 20 फरवरी को पूरे करने जा रही है। इस मौके पर दिल्ली सरकार अगले 10 दिनों तक लगातार दिल्लीवासियों के लिए अलग-अलग विभागों से तोहफे देने जा रही है। इसमें पिंक टिकट कार्ड, आयुष्मान मंदिर, अटल कैंटीन, स्कूल, यमुना में क्रूज सेवा, पीडब्ल्यूडी की परियोजनाएं आदि शामिल हैं। आगमी 21 फरवरी तक दिल्ली सरकार द्वारा तोहफे देने का सिलसिला जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली में 8 फरवरी 2025 को आए चुनावी परिणामों में भाजपा की जीत हुई थी। 20 फरवरी 2025 को दिल्ली सरकार का गठन हुआ और रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसलिए बीते 8 फरवरी को 500 इलेक्ट्रिक बसों के साथ दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों को तोहफे देने का सिलसिला शुरु किया है। यह सिलसिला अगले 10 दिनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.