अमरोहा, दिसम्बर 13 -- शनिवार को मौसम के तेवर बेहद तल्ख रहे। जिला घने कोहरे की आगोश में रहा। सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। दृश्यता कम होने से हाईवे पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर निकलना पड़ा। सर्द हवा से सिहरन बढ़ गई। सर्दी से लोग कांप उठे। सर्दी से बचने के लिए लोग अपने घरों में कैद रहे। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए लोगों की भी कंपकंपी छूटती रही। ठंड से राहत पाने को अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे नजर आए। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह घने कोहरे और बादलों के बीच हुई। सुबह लोग उठे तो पूरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा मिला। कोहरे से आसपास की चीजों को भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। हेडलाइट जलाने के बावजूद नेशनल हाईवे से लेकर स्टेट हाइवे पर वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.