नई दिल्ली, फरवरी 22 -- Dividend Stock: ब्रोकरेज कंपनी Angel One Ltd ने शेयरों को बांटने का फैसला किया है। कंपनी शेयरों को 10 टुकड़ों में बांटने जा रही है। इसके लिए एंजल वल लिमिटेड की तरफ से रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है। जोकि इसी हफ्ते हैं। बता दें, इस ब्रोकरेज कंपनी ने 19 बार निवेशकों को डिविडेंड दिया है।किस दिन है रिकॉर्ड डेट? एंजल वन लिमिटेड ने शेयरों बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने 26 फरवरी 2026 की तारीख को स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी इस दिन Angel One Ltd के शेयर 10 हिस्सों में बंट जाएंगे। यह भी पढ़ें- 9 कंपनियों के IPO इस हफ्...