देवरिया, अगस्त 21 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। मेन लाइन में फाल्ट से दो उपकेंद्रों की आपूर्ति आधी रात बंद हो गई। सुबह फाल्ट सही करने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके चलते दोनों उपेंद्र के उपभोक्ता 10 घंटे गर्मी में बिलबिलाते रहे। एक ही मेन लाइन से पांडेय चक और देसही देवरिया विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति लगभग 20 हजार उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है। रात के लगभग 1:00 बजे कसया से आ रही बिजली तार में फाल्ट हो गया। इसके चलते देसही देवरिया और पांडेय चक केंद्र की आपूर्ति बंद हो गई। आधी रात बिजली गायब हो जाने से बिना इन्वर्टर के रहने वाले सैकड़ो किराएदार बालकनी में और सड़क पर टहलने को मजबूर हो गए। बुधवार की सुबह लाइनमैन ने फाल्ट ढूंढा और कड़ी मशक्कत के बाद सही किया। दिन के लगभग 10:30 बजे दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल हो सकी। आधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.