बस्ती, अक्टूबर 11 -- बस्ती। दीपावली व अन्य त्योहार को ध्यान रखते हुए खाद्य विभाग अभियान चला रहा है। यह अभियान डीएम के निर्देश पर चल रहा है। अभियान के तहत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर नियंत्रण के लिए नमूना भरा जा रहा है। यह जानकारी सहायक आयुक्त खाद्य चितरंजन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में दूध, खोवा, पेड़ा, बेसन बूंदी, छेना मिठाई, मिल्क केक सहित 10 नमूना लिया गया। रोडवेज से चार कुंतल खोवा और 40 किलो डोडा बर्फी को लावारिस हालत में बरामद किया, जिसे नष्ट कर दिया गया। बड़ेवन स्थित लड्डू निर्माण इकाई से 73 किग्रा बूंदी दाना, 20 किग्रा बूंदी लड्डू जब्त किया। मिठाई की दुकानों का निरीक्षण करते हुये पांच किग्रा छेना मिठाई, तीन किग्रा पेड़ा एवं तीन किग्रा बर्फी का नमूना लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...