सीतामढ़ी, फरवरी 9 -- सीतामढ़ी। जिले को हाथीपांव (फाइलेरिया) जैसी गंभीर और लाइलाज बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। 10 फरवरी से जिले में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम-2026 की शुरुआत होगी। इस अभियान के तहत 43 लाख 30 हजार 28 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर रविवार को जिला भीबीडी नियंत्रण कार्यालय में मीडिया उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की रुपरेखा और उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीभीबीडीसीओ डॉ. रविन्द्र कुमार यादव ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए यह अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। प्रथम चरण 10 फरवरी से 25 फरवरी तक घर-घर दवा सेवन के रूप में संच...