पूर्णिया, फरवरी 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय में अधर में अटकी पैट 24 व पैट 25 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा जल्द ही पैट 2024 व पैट 2025 का आयोजन संयुक्त रुप से किया जायेगा। इसके निमित्त विश्वविद्यालय में कवायद शुरू है। सिंडिकेट की बैठक के बाद हुई पूर्णिया विश्वविद्यालय की 6 वीं सीनेट की बैठक में पैट 2024 और पैट 2025 की नियमावली अनुमोदित की जा चुकी है। सिंडिकेट व सीनेट के अनुमोदन के पश्चात विश्वविद्यालय ने 10 फरवरी से पैट में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इधर पैट के आयोजन में हो रहे विलंब से पीएचडी में नामांकन के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यार्थियों की बेचैनी बढ़ रही है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यार्थियों को विश्ववि...