संभल, जनवरी 29 -- कैलादेवी और हयातनगर थाना क्षेत्र के जंगल में बुधवार रात बेखौफ चोरों ने 10 किसानों के नलकूपों व एक घर को निशाना बनाया। चोर किसानों के नलकूपों से स्टार्टर-सिंचाई का सामान व अन्य कृषि उपकरण चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह किसानों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित किसानों ने यूपी-112 व थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और चोरी के बारे में जानकारी ली। क्षेत्र के गांव अझरा निवासी राकेश कुमार ने गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे अपने खेत पर घर बना लिया है। बुधवार रात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ दिए और स्प्रे मशीन, बैट्रा व अन्य सामान चोरी कर लिया। वहीं जगन्नाथ सिंह के नलकूप की कोठरी के ताले तोड़कर स्टार्टर व अन्य सामान चोरी किया। रामचंद्र के नलकूप से भी चोर स्टार्टर व सिंचाई का सामान चोरी कर ले गए। होती सिंह, रामपाल सिंह क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.