लातेहार, नवम्बर 30 -- बारियातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पोस्ता खेती करने वालों के खिलाफ थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने अभियान के तहत लगे पोस्ता खेती को नष्ट किया। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के बालूभांग पंचायत के गुरुवे, बघमरी, कोटना सिमर गांव में अवैध रूप पोस्ता खेती लगाए जाने की सूचना मिलने पर कारवाई के तहत 10 एकड़ में पोस्ता की खेती को ट्रैक्टर के माध्यम से जूतवाकर नष्ट किया गया है। पुलिस खेती करने वालों की पहचान करने में लगी हुई है। पहचान करने के बाद कानूनी कारवाई की जाएगी। विनष्टीकरण अभियान में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान सहित सअनि छोटू पंडा, सुरेश सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। ज्ञात हो कि बारियातू थाना क्षेत्र में अवैध खेती नहीं करने को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के सभी बाजार हाट एवं चौक चौराहों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.