नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- वियतनाम की कंपनी विनाफास्ट (Vinfast) ने भारतीय बाजार में भले ही देर से एंट्री की, लेकिन उसके पास मार्केट में अपनी जड़ों को मजबूत करने का प्लान नजर आ रहा है। दरअसल, कंपनी ने फेस्टिव सीजन के मौके पर VF6 और VF7 के साथ एंट्री की है। अब कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वो किआ कैरेंस क्लाविस EV को टक्कर देने के लिए लिमो ग्रीन MPV (Vinfast Limo Green) लॉन्च करेगी। कंपनी इसे फरवरी 2026 तक भारत में आएगी। बता दें कि VF6, VF7 और थूथुकुडी (तमिलनाडु) में असेंबली प्लांट में तैयार की जा रही हैं। विनफास्ट लिमो ग्रीन असल में इस सेगमेंट की इकलौती इलेक्ट्रिक MPV, किआ कैरेंस क्लाविस EV को चुनौती देती है। 4.7 मीटर लंबी, 1.8 मीटर चौड़ी और 1.7 मीटर ऊंची लिमो ग्रीन का व्हीलबेस 2.8 मीटर है। eMPV में 150kW/280Nm FWD मोटर है, जिसे 60.13kWh बैटरी ...