सासाराम, अक्टूबर 6 -- सासाराम, नगर संवाददाता। भारत माला परियोजना में किसानों को मुआवजे का मुद्दा गर्म है। किसान विभिन्न मंचों से लगातार इसका विरोध जता रहे हैं। इस क्रम में किसान नेता राकेश टिकैत किसान आगामी 10 अक्टूबर शुक्रवार को किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। किसान महापंचायत का आयोजन किसान संघर्ष समिति के तत्वाधान में समाहरणालय के समक्ष किया जाएगा। इसके पूर्व बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह आठ अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर भारतमाला परियोजना के पीड़ित किसानों को संबोधित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...